मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: साहित्यिक संस्था समर्पण के तत्वावधान में लिंक रोड स्थित अमेरिकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट में मासिक काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष ईश्वर दयाल गुप्ता की अध्यक्षता, साहित्यकार रामकुमार शर्मा रागी के संयोजन और डा. आस मौहम्मद के कुशल संचालन में आयोजित इस गोष्ठी में शहर और कैराना के दिग्गज शायरों व कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। गोष्ठी का शुभारंभ सुनीता सोलंकी की सरस्वती वंदना और सलीम जावेद की नात-ए-शरीफ से हुआ। कार्यक्रम में रचनाकारों फुरकान आदम ने जहर वो पीकर दिखाए भोले शंकर की तरह। पढ़ी। डा. अनस आतिफ उजालों में चरागों की कोई कीमत नहीं होती, सुनाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कवि गोष्ठी में गूंजीं साहित्य और संवेदनाओं की स्वर लहरियां अब्दुल हक़ सहर ने पढ़ा ये अचानक किस ल...