मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: गांव तालड़ा में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक कार चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के गांव लावड़ निवासी शाहनवाज पुत्र अफजाल रविवार को अपनी कार से गांव तालड़ा आए थे। रात में अज्ञात चोर उनकी कार चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी कार का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि कार चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: भांजे के घर आए मामा की कार चोरी यह भी पढ़ें- Dumka News: घर के गैरेज से स्कार्पियो वाहन की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...