Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव हाशमपुर निवासी अरुण अपने साथी रामराज निवासी अमन के साथ मीरापुर से अपनी बाइक पर सामान लेकर हशमपुर वापस जा रहा था। जैसे ही ये दोनों दायमपुरा के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। इसकी सूचना मीरापुर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ भिजवाया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक को तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.