मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव छपार निवासी 30 वर्षीय युवक नकुल पुत्र धर्मसिंह कश्यप शुक्रवार सुबह को बाइक से अपने दो साथियों के साथ बिजोपुरा की ओर गलत सडक पर चलते हुए छपार की ओर आ रहा था, जैसे ही वह हाईवे पर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे बलानो कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे नकुल गम्भीर रुप से घायल हो गया। जबकि दो साथियों को मामूली चोटें ही आई। चालक कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक नकुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ऑटो के टक्कर से बाइक सवार सहित तीन घायल, भर्ती पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...