मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: तितावी। क्षेत्र के गांव मुरादपुरा मे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पीड़ित पिता ने कार सवार के विरुद्ध थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी। क्षेत्र के गांव जसोई निवासी रोनित पुत्र यशपाल 22 वर्षीय मंगलवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से मुज़फ्फरनगर गया था। जैसे ही वह वापिस मुरादपुरा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन घायल को शहर के आनंद अस्पताल ...