मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रताल स्थित तीर्थ बाण गंगा में होने वाले गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।कार्तिक पूर्णिमा मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने शुक्रताल स्थित मेला कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु आवागमन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।एसपी यह भी पढ़ें- Hapur News: मेल...