मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। कस्बे के सनशाइन एकेडमी मे कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन शिवाजी हाउस की हेड वैशाली त्यागी की देखरेख में हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने देश भक्ति में लीन होकर नारेबाजी कर डांस किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कारगिल की बहुत सुंदर मानव श्रृंखला बनाई। सनशाइन स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप चौहान ने बताया कि हमारे देश की सेना हमेशा सर्दी-गर्मी बरसात में देश पर 24 घंटे देश की रक्षा के लिए रखवाली करते हैं। कारगिल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कारगिल के विजय नायक विक्रम बत्रा ने कहा था कि कारगिल पर झंडा फहराकर आएंगे या झंडे में लिपट कर आएंगे। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस इस अवसर पर दर्शना, बूसरा काजमी, र...