Muzaffarnagar News: कान्हा की छठी पूजा का किया आयोजन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के डाक बंगले में स्थित मंदिर परिसर में कान्हा जी की छठी पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल का बहुत ही सुंदर और आकर्षक श्रंगार किया गया। नए नए वस्त्र पहनाकर मोर मुकुट सजाया गया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि जन्माष्टमी के बाद घर घर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के सात्विक व्यंजन, कढ़ी चावल, मक्खन मिश्री का श्रद्धापूर्वक भोग लगाया जाता है। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: 'गोकुल में बजत है बधाइयां, नंद के घर जन्मे कन्हैया' इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.