मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में हुई तेज बारिश से कई प्रमुख रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा खुद सड़कों पर उतरे और कांवड़ यात्रा मार्गों का सघन निरीक्षण किया। शिवभक्तों के आवागमन में कोई बाधा न आए, इसके लिए जिला प्रशासन ने मौके पर ही अत्याधुनिक मशीनों और पंपों को लगाकर युद्धस्तर पर पानी की निकासी कराई। अधिकारियों के कड़े निर्देशों के चलते कुछ ही समय में कांवड़ मार्गों से जलभराव की समस्या को दूर कर यातायात सुचारु कर दिया गया।मार्गों यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम का निरीक्षण करने के बाद दोनों शीर्ष अधिकारी शिव चौक स्थित कांवड़ कंट...