मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री गीता मानस मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिन शिव भक्तों के लिए विशेष सेवा का आयोजन किया। लायंस क्लब दिव्य के सहयोग से कांवड़ियों को केसरयुक्त दूध और गरमा-गरम जलेबी का वितरण किया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन, प्रसाद और केसरयुक्त दूध परोसा। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ कमाया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की। श्री गीता मानस मंडल के प्रवक्ता अतुल गर्ग ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन दो हजार शिव भक्तों ने पूरे भाव और श्रद्धा के साथ भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। शिविर को सफल बनाने में रामबीर सिंह, नितिन नामदेव, अजय तायल, नीरज अग्रवाल, अजय गर्ग, अनुराग अग्रवाल, शिवचरण गर्ग, नन्द गोपाल, गिरीश अग्रवाल, संदीप सिंघल, सुलेख मित्तल, सु...