मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बुढ़ाना फायर विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती दी है। अब पारंपरिक फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ विशेष फायर बाइक भी तैनात की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी शिविरों, टेंटों, रसोई व्यवस्था और बिजली की अस्थायी वायरिंग के कारण अग्निकांड की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बड़े फायर टेंडर जहां समय पर नहीं पहुंच पाते, वहां फायर बाइक तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर सकेगी। बाइक पर छोटे अग्निशमन सिलेंडर, फायर फाइटिंग उपकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे शुरुआती आग पर तुरंत काबू पाया जा सके। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ मेला: अधिकारियों के सीटी बजाते ही अलर्ट होंगे पुलिस कर...