मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को जनपद पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर 29 जुलाई की मध्यरात्रि से एनएच-58 व गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों का आवागमन 12 अगस्त तक बंद रहेगा। 29 जुलाई से 4 अगस्त तक हल्के व माध्यम वाहन एनएच-58 पर बायीं लेन में चलेगे। 4 अगस्त की मध्य रात्रि से हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे。 यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा ट्रैफिक प्लान : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 30 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जनयह डायवर्जन प्लान लागू किया गया -29 जुलाई रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त तक कांवड़ यात्रा नहर पटरी मार्ग (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मा...