मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: कवाल कांड के दोषी आजीवन कारावास काट रहे दो आरोपी भाई मुजस्सिम और मुजम्मिल सोमवार को गांव के एक केस के मामले में सिविल कोर्ट में पेश हुए। करीब 13 साल बाद दोनों आरोपी भाइयों को देखने के लिए परिवार के लोग और ग्रामीण कोर्ट के बाहर इकट्ठा हो गए। पेशी पर लाने वाली पुलिस ने दोनों आरोपियों से परिवार के लोगों से भी मिलने नहीं दिया। अधिवक्ता नईम ने बताया कि गांव कवाल में सन् 2004 में आरोपी दोनों भाइयों मुजस्सिम व मुजम्मिल पुत्रगण नसीम का गांव के रहने वाले सतीश प्रजापति और धनीराम सैनी के साथ किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई थी। सोमवार को इसी मामले में सिविल कोर्ट के जज ने दोनों भाइयों को तलब किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...