मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बें की शिक्षण संस्था बसन्त शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में इंटर कॉलेज स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज प्रबंधन ने विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मंगलवार को कस्बें के बसन्त शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कॉलेज संस्थापक विनोद कुमार की स्मृति में की स्मृति में इंटर कॉलेज स्तरीय कला (आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर, राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर, वरुण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज कुतुबपुर, बसंत कन्या इंटर कॉलेज, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ व बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मीरापुर समेत आधा दर्जन स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग...