मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और सह-कलाकार स्वागतिका साहू ने शानदार प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कलाकारों ने मां दुर्गा को समर्पित मंगलाचरण, भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित अभिनय और मोक्षम् नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बांसुरी वादक विश्वजीत प्रधान, मृदंग वादक रोहित कुमार प्रधान और गायक रत्नाकर पात्रा ने कलाकारों का साथ दिया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय कला और परंपराओं के प्रति रुचि व सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में अतिथियों को ...