मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: अवध विहार स्थित नीरज कराटे क्लासेस में सोतोकान कराटे बेल्ट टेस्ट एग्जामिनेशन-2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैनेजर, हैरिटेज पब्लिक स्कूल नीरज बालियान व डायरेक्टर, आर्य अकादमी सुघोष आर्य और कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें येलो बेल्ट में मोहिनी, अविराज, वेदांश, पार्थ, आरोही सिंह, प्रियांश चौधरी, एवं यश आत्रेय, अजहा फातिमा ,ऑरेंज बैल्ट में मयंक पाल एवं प्रियम मेहरा , ग्रीन बेल्ट में तुषार कुमार, विराज कुमार एवं तैमूर अली, पर्पल बेल्ट में युवान एवं ब्लैक बेल्ट में निधि राठी...