मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित वीवी मार्शल आर्ट्स कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जुजुत्सु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने दूसरी मार्शल आर्ट कला में खतरनाक व दमदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए अपना चयन पक्का किया है। एकेडमी के खिलाड़ी अनुज, अयान और आसिम ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इस बेहतरीन उपलब्धि से खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी मार्शल आर्ट्स कला में पीछे नहीं हैं। इस सफलता पर कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा और मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा ने एकेडमी पहुंचकर सभी विजेता खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर व बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी क...