मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन के मोहल्ला रैदासपुरी में रविदास मंदिर के समीप एक मकान की छज्जे पर लगी स्ट्रीट लाइट को सहीं करते हुए पालिका के संविदाकर्मी लाइनमैन को करंट लग गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिवार के लोगों ने पथ प्रकाश विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मृत की मां को नौकरी और मुआवजे की मांग की है। वहीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेडी निवासी हर्ष कुमार पिछले करीब तीन साल से नगर पालिका के पथ प्रकाश विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि उससे केवल सीढ़ी पकड़ने का कार्य कराया जाता था। शुक्रवार...