मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: भोपा भोपा में स्थित आईटीआई कॉलेज में तैनात अध्यापक की बुधवार की रात के समय करंट लगने से मौत हो गई। सुबह सवेरे जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भोपा में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोरना में तैनात अध्यापक 34 वर्षीय अभिषेक सरोज पुत्र सेवालाल सरोज गांव भोपा में किराए के कमरे में रहते थे। गुरुवार सुबह मकान मालिक सुरेन्द्र गुप्ता की पत्नी ने अभिषेक को कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ देखा तो उनके पूर्व के रूममेट शिवम को सूचना दी। शिवम वर्तमान में मुरादाबाद के कस्बा चंदौसी में तैनात हैं। शिवम ने कॉलेज में सूचना दी गई। जिसके बाद कॉलेज के विकास, रजवंत,सचिन आदि मौके पर पहुंचे, जहां अभिषेक फर्श पर पड़े हुए थे। विद्युत एक्सटेंशन बोर्ड के नीचे दबा हुआ था।...