Muzaffarnagar News: कमिश्नर ने अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मंगलवार को सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डीएम, सीडीओ और उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कमिश्नर ने विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक बिल्डिंग, छात्र एवं छात्राओं के हॉस्टल, मेस तथा खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्थाओं तथा खेलकूद संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.