Muzaffarnagar News: कबड्डी प्रति. में दिल्ली की मलिक क्लब टीम ने जीती शील्ड
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: गांव तालड़ा में रविवार रात अहिल्याबाई होल्कर समिति की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली की मलिक क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तालड़ा की टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। तालड़ा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता दिल्ली की मलिक क्लब टीम को ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार और हर्षपाल ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृष्णपाल आर्य, मांगेराम, अजय कुमार, सतेंद्र पाल, किशनपाल, सुशील कुमार और सोनपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: रोड कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेल्डा टीम ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सना ग्लासेज ने रानीपुर को हराकर जीता खिताब
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.