मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग का बंद गेट खुलवाने की मांग को लेकर गुरुवार को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन हुआ। इस मांग को मनवाने के लिए पर्यावरण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनके इस कड़े कदम से प्रशासनिक खेमे में हलचल बढ़ गई है। हालांकि बाद में प्रशासन का आश्वासन मिलने पर वह चले गए। जितेंद्र सिंह के समर्थन में समिति के 10 अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। धरना स्थल पर बैठे आंदोलनकारियों का कहना है कि कंपनी बाग का गेट बंद होने से आम जनता, खासकर सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जनहित की मांग को लेकर कई प्रमुख किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और राजनै...