मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला लालबाग गली नम्बर 6 के समीप सडक निर्माण के लिए डाली गयी क्रंकीट पर स्कूटी स्लिप होने से होटल मालिक का सर सडक पर जा लगा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से क्रंकीट व अन्य निर्माण का सामान सडक पर डाला गया और कार्य बहुत ही धीमी गति से चला रहा है। मूल से रुप से मोहल्ला आनंदपुरी का रहने वाला अर्जुन पुत्र नरेन्द्र वर्तमान में अपनी बहन प्रीति निवासी गली नम्बर 9 गांधी कालोनी में रह रहा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली के श्रमिक की मौत अर्जुन बहन के साथ सिसौना में बद्री विशाल के नाम से होटल चलता था। रात्रि में वह अपन बहन व भांजे को छोडने ...