मुजफ्फर नगर, नवम्बर 15 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। कस्बे में अफजाल अंसारी के निवास पर ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद इरफान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षा प्रसार और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी की मौजूदगी में अफजाल अंसारी को मुजफ्फरनगर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज की तरक्की के लिए एकजुट होकर काम करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष समीर अंसारी, शाहिद अंसारी, एड. ममनून अंसारी, हाजी इकबाल, शरीफ अंसारी, फिरोज अंसारी, नौशाद अंसारी, यूसुफ अंसारी, नईम अंसारी, इरशाद अंसारी, शराफत अंसारी, शमीम अंसारी, भूरा अंसारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarna...