मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जानसठ रोड स्थित संगम विहार के कांबोज अस्पताल में शुक्रवार को उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कॉपर-टी हटाने के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हंगामापरिजनों का दावा देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरपुर गढ़ी निवासी प्रदीप पुत्र ताराचंद के परिजनों का आरोप है कि जनवरी में पेट दर्द की शिकायत पर जांच कराने पर पित्त की थैली में पथरी पाई गई थी। इसके बाद कांबोज अस्पताल में 15 जनवरी को दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी दर्द समाप्त नहीं हुआ, बल्कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और पेट में गांठ भी उभर आ...