Muzaffarnagar News: एसपी सिटी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: खतौली। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलकनंदा नहर के समीप कांवड़ मार्ग पर फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर लगातार गश्त की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध किए जाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: एडीजी, ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.