मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नए मतदाता बनाने की प्रक्रिया को देखा और पंजीकरण कार्य की स्थिति परखी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं, बीएलओ सुनिश्चित करें पंजीकरण- डीएम मतदाता सूची पुनरीक्षण अभ...