मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव मंदवाड़ा में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीण राहुल कश्यप ने एसडीएम सत्येंद्र कुमार से शिकायत कर समाधान की मांग की है। राहुल कश्यप ने बताया कि गांव में नालों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं खेतों तक जाने वाले रास्ते भी जलभराव के कारण बाधित हो रहे हैं। उन्होंने समस्या को उजागर करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जिसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने बीडीओ को मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने ...