मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगाए गए विशाल कांवड़ सेवा शिविर का गुरुवार रात में शुभारंभ किया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम सत्येंद्र कुमार एवं नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी ने पूजा अर्चना कर किया। एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं चेयरपर्सन उमा त्यागी ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से शिविर में कांवड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में ईओ आलोक रंजन, प्रमोद त्यागी एड., विनोद त्यागी, सुबोध त्यागी, प्रताप त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, सभासद मौ. इमरान, बालू कुरैशी, सलीम कुरैशी, राशिद कुरै...