मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर एसएसपी संजय कुमार वर्मा शुक्रवार देर शाम मीरापुर थाने पहुंचे। एसएसपी के थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया, रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिलने पर एसएसपी नाराज हो गए और ड्यूटी मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। इस दौरान तीन दिन पूर्व भैरव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर भी एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए इंस्पेक्टर राजीव शर्मा को फटकार लगाई। डयूटी रजिस्टर में महिला दरोगा ज्योति चौधरी की मंदिर पर ड्यूटी लगी होने के बावजूद उनके थाने में मौजूद मिलने पर एसएसपी ने महिला दरोगा को भी फटकार लगाई। एसएसपी ने मंदिरों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की लाइव लोकेशन मंगाई। इस दौरान मुंशी द्वारा दिखाए गए फोटो को पुर...