Muzaffarnagar News: एसएसपी ने किया चार थानों में फेरबदल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात्रि चार थानों में फेरबदल किया है। वही एक निरीक्षक समेत 20 दरोगाओं के भी तबादले किए है।सोमवार देर रात एसएसपी ने खालापार थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा को फुगाना थाना प्रभारी बनाया है। वही सिखेडा थाना प्रभारी विजय कुमार को खालापार थाने की कमान सौंपी है। फुगाना थाना प्रभारी दीपक चौधरी को ककरौली थाना प्रभारी बनाया गया है। ककरौली थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह को सिखेडा थाना प्रभारी बनाया है। वही निरीक्षक लोकेन्द्र पाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना सिखेडा से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बुढ़ाना थाना बनाया है। इसके अलावा 19 दरोगाओं के भी ट्रासफर किए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.