मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक एवं शैक्षिक कार्यशाला सम्मेलन आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों ने दवा व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह उनके साथ है और किसी भी सूरत में उत्पीड़न या अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से सुभाष चौहान को आगामी पांच वर्षों के लिए पुनः एसोसिएशन का निर्विरोध जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: दवा विक्रेता समिति ने संगठन के मजबूती पर दिया जोरकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल तथा यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रहे। कार्यक्रम के दौरान दवा व्यापारियो...