मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एमडीए ने बुधवार को मिमलाना व रामपुर तिराहे पर अवैध कालोनी को जेसीबी से ध्वस्त किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में अवैध निर्माण को सील किया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने बुधवार का अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विकास क्षेत्र के जोन-3, 4 और 5 में चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत 10 प्रमुख अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण एवं सील की सख्त कार्रवाई अंजाम दी गई। इसमें मिमलाना रोड पर अनवर स्टार पैलेस के पीछे डॉ. यामीन, फुरकान और नरेश द्वारा लगभग 11 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया। वहीं रामपुर तिराहे पर नीरज चौहान द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी का मुख्...