मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नवरात्रि के पावन अवसर पर एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में शनिवार को गरबा उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्सव में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेघा गोयल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने मां दुर्गा की स्तुति और दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: एबीसी क...