मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। जिला महिला चिकित्सालय में धरने पर बैठे कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी आपातकालीन सेवाओं में लगाकर वापस बुलाए जाने से कर्मचारी भड़क उठे और अस्पताल पहुंचकर नारेबाजी की। सीएमओ द्वारा चेतावनी पत्र जारी किए जाने पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र नागर ने कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी कि यदि संविदा कर्मियों के विरुद्ध नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई, तो परिषद के 12 हजार कर्मचारी समर्थन में उतर आएंगे। इस पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही पत्र जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Mathura News: स्वास्...