मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एनएचएम के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। सीएमओ द्वारा 20 से अधिक चिकित्सकों व कर्मचारियों को जिला छोड़कर जाने व अन्य सवालों पर नोटिस दिया। कार्रवाई की चेतावनी पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला चिकित्सालय पुरुष से जिला चिकित्सालय महिला चिकित्सालय तक शांति मार्च निकाला और सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: एनएचएम कर्मचारियों का धरना जारी, डिटेन करने पर आक्रोशमांगों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि प्रदेश कमेटी की प्रमुख सचिव एवं मिशन निदेशक के साथ मांगों को लेकर लगातार वार्ता चल रही है। वार्ता के दौरान कु...