मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- बरेली में एनएचएम कर्मचारियों का विरोध Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को लखनऊ में प्रस्तावित धरने में शामिल होने जाते समय बरेली में डिटेन कर लिय गया। इसके विरोध में एनएचएम कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान शासन और पुलिस के खिलाफ चिकित्सकों ने नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा। अन्य संगठनों ने भी एनएचएम कर्मचारियों को समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश एनएचएम संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष डा. सचिन जैन के नेतृत्व में एनएचएम कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर लगातार तीन दिन तक धरना दिया था। इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने पर कर्मचारी लखनऊ में धरने...