मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। एनएचएआई के अधिकारी विकास यादव ने बुधवार को एसडीएम रश्मि लाम्बा से मुलाकात कर पानीपत खटीमा हाइवे एवं उससे जुड़े मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण के संबंध में विस्तृत वार्ता की। बैठक में एनएचएआई अधिकारी विकास यादव ने बताया कि हाइवे किनारे किए गए अवैध निर्माण, अस्थाई कब्जे और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा सड़क सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। चिन्हित स्थानों का सर्वे कराने के बाद एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाने की क...