मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक ही परिवार से जुड़े चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मंगलवार को जब चारों शव अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। हादसे का दर्द ऐसा था कि एक साथ चार अर्थियां नहीं उठीं, बल्कि मुजफ्फरनगर, थानाभवन और सहारनपुर से अलग-अलग चार अर्थियां निकलीं। अपनों को अंतिम विदाई देते समय हर आंख नम हो गई。 यह भी पढ़ें- पिता-बेटी और दो बहनों की एक साथ उठी अर्थी, दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौतमुजफ्फरनगर में कोहराम मुजफ्फरनगर में हरि वृंदावन सिटी स्थित आवास पर लोहा कारोबारी आदेश गोयल का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही परि...