मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी एवं मिशन शक्ति की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन सवेरा व मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अर्न्तगत पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से 590 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को चालान कर दिया है।

मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार एसपी सिटी अमृत जैन ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान के दौरान नशे के सौदागरों की तलाश के लिए मिशन शक्ति की टीम को लगाया गया था। इस दौरान महिलाओं द्वारा मिशन शक्ति टीम को सूचना दी गयी कि एनएच-58 के आसपास काफी समय से बाहरी व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक प...