Muzaffarnagar News: एक्सपायरी दवाइयों को रेपर बदलकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एक्सपायरी दवाइयों के रेपर बदलकर नई एक्सपायरी डेट और रेट अंकित कर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी, दवाइयों को खाड़ी देशों में जाने वाले लोगों को मोटे दामों में बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 154 शीशी कफ सीरप, 63 कूटरचित रेपर व दो खाली शीट बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
गिरफ्तारी और बरामदगी थाना प्रभारी नई मंडी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल रोज ईन के सामने एक्सापायरी दवाइयों के रेपर बदलकर उन पर नई एक्सपायरी डेट व रेट अंकित कर पुरानी दवा को नई दवा के रूप में बेचने वाले शादाब निवासी मदीना कॉलोनी, सुहैल निवासी मल्हूपुरा थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया।
खाड़ी देशों में दवा बेचने का तरीका गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.