मुजफ्फर नगर, नवम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर युवती के चार आरोपियों ने अश्लील फोटो व एआई के द्वारा तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से युवती मानसिक तनाव में है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी व बहन को ब्लैकमेल कर रहे थे। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने पर 22 जुलाई 2026 को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपी शोएब, नोएब, सुहैल उर्फ बंटी व नूदा ने माफी मागी थी, जिसके बाद इस मामले में फैसला हो गया था। आरोप है उसके बाद चारों आरोपियों ने उसकी बहन पर शारीरिक संबंध बनाने व पैसे की अवैध वसूली का दबाव बनाया। आरो...