Muzaffarnagar News: एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए मीरापुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को स्कूल-कॉलेज टाइम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम प्रभारी ज्योति चौधरी ने पुलिस बल के साथ स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और कैफे-रेस्टोरेंट के आसपास बेवजह घूम रहे युवकों से पूछताछ की। अभियान के दौरान संदिग्ध दोपहिया वाहनों की जांच की गई और बिना काम घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात रहे। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- छात्राओं को समझाईं साइबर क्राइम से सुरक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.