मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के जनता जर्नादन मेरे भगवान हैं, इन्हीं के बदौलत तीन बार विधायक बना हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज कर रालोद की झोली में डालने और कैबिनेट मंत्री बनवाने का कर्ज उतारने का काम करूंगा। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि उप्र में तीसरी बार भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का हुआ स्वागतकार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार की दोपहर तीन बजे पचेंडा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरकाजी से चार बार चुना...