Muzaffarnagar News: उद्यमियों को मिले त्वरित समस्या समाधान के निर्देश
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर विकास भवन के सभागार में गुरुवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जनपद के व्यापारिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं, विद्युत आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं और अतिक्रमण पर विस्तृत मंथन हुआ। राज्य कर प्रशासन के उपायुक्त शोभित श्रीवास्तव द्वारा संचालित इस बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से भाग लिया।बैठक में सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि व्यापारिक क्षेत्रों में सुचारू विद्युत व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, जलभराव की निकासी, साफ-सफाई और आवश्यक आपूर्ति से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीडीओ ने टाउन हॉल एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.