मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मंसूरपुर स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में ईशा ग्रामोत्सव का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीर पाल सिंह निर्वाल और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य इंटर कालेज समिति कैप्टन डा. प्रवीण चौधरी मौजूद रहे।रविवार को आयोजित ईशा ग्रामोत्सव के समापन अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने ईशा फाउंडेशन के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में खेल भावना को नई ऊर्जा मिलती है। समारोह के सुबह के सत्र में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा के नन्हें बच्चों ने मार्शल आर्ट व गतका की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- स्प्रिंग डेल्स स्कूल में ईशाग्रामोत्सव का भव्य शुभारंभ, 45 टी...