मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: गांव अटाली के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर जलाभिषेक और विश्व शांति के लिए शांति धारा की। शांति धारा का पुण्यार्जन संजय जैन दिल्ली परिवार को प्राप्त हुआ। मंदिर में नित्य नियम पूजन, दशलक्षण पर्व पूजन और पंचमेरु महामंडल विधान किया गया। शीतलनाथ भगवान की पूजा कर अष्टकर्म दहन के लिए अग्नि में धूप क्षेपण किया गया। दोपहर में राजेंद्र जैन ने सुगंध दशमी कथा सुनाई। धर्मसभा में विधानाचार्य पंडित मनोज जैन मेरठ ने कहा कि मन, वचन और शरीर पर नियंत्रण रखना ही संयम है। यह भी पढ़ें- Amroha News: दशलक्षण महापर्व : उत्तम संयम के महत्व की जानकारी दी इच्छाओं और इंद्रियों ...