मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती और आठ महीने तक चले लिव-इन रिलेशनशिप के बाद बात शादी के मुकाम तक पहुंच गई, लेकिन जैसे ही प्रेमिका शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची तो कहानी में नया मोड़ आ गया। प्रेमिका के घर पहुंचने से पहले ही युवक अपना घर छोड़कर फरार हो गया। घर में उसका एक नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मर्जी से घर छोड़कर जाने की बात लिखी है।

प्रेमिका की शिकायत कस्बे के मोहल्ला पैंठ बाजार निवासी युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए दो बच्चों की मां से हुई थी। महिला के अनुसार दोनों करीब आठ माह से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने वृंदावन जाकर शादी करने की योजना भी बनाई थी। आरोप है पिछले कई दिनों से युवक, महिला पास नहीं पहुंचा, तो देर रात वह उसके घर पहुंच गई। वहां हंगामा हो गय...