मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर ईरा द्वारा संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया, साथ ही दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्त्रम का शुभारंभ मां शारदा और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा और एन.के. गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा ने स्टाफ को शुभकामनाएं दीं, जबकि सचिव आर.के. गोयल और रामबीर सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रोटरी क्लब एक्सिस ने भी शिक्षकों का किया सम्मान इस...