मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: कस्बे की सफीपुर पट्टी में आवारा कुत्ते ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने लुहसाना रोड स्थित ग्रीन कॉलोनी निवासी शान को काटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से बचाया और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ता सुबह से ही तीन लोगों को काट चुका था। शाम को बच्चे पर हमला करने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कुत्ते को पकड़कर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है。

पिछले जानलेवा हमले -कुत्ते पूर्व में भी हमलाकर ले चुके हैं जान गांव चंधेड़ी में पिछले वर्ष अगस्त 2025 में सुरेश के ...